*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना- बरदह, साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस की सक्रियता से 59,820 रुपये वापस*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 22.03.2026*
*थाना- बरदह, जनपद आजमगढ़*

*🔹साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस की सक्रियता से 59,820 रुपये वापस*
*🔹एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद तुरंत खातों में रकम कराई गई होल्ड*
*🔹न्यायालय के फंड रिलीज आदेश पर पीड़ितों के खातों में वापस पहुंची राशि*
*🔹थाना बरदह साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को मिली राहत*

*आजमगढ़।* थाना बरदह क्षेत्र में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की तत्परता से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की सक्रिय कार्रवाई के चलते कुल 59,820 रुपये की ठगी गई रकम वापस कराई गई।

*पहला मामला 22 दिसंबर 2025 का* है, जब तिरहुतीपुर सोहौली निवासी श्याम कन्हैया के साथ *फोन-पे के माध्यम से 37,600 रुपये की साइबर ठगी* हो गई थी। पीड़ित द्वारा अगले ही दिन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के बैंक खाते में पूरी राशि होल्ड कराई और न्यायालय से फंड रिलीज आदेश प्राप्त होने के बाद संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी के माध्यम से पीड़ित के खाते में 37,600 रुपये वापस करा दिए।

*दूसरी घटना 8 दिसंबर 2025* की है, जिसमें नरवे निवासी *अनंत कुमार सिंह के बैंक खाते से 25,000 रुपये की अवैध निकासी* कर ली गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 22,220 रुपये की राशि को अभियुक्त के खाते में होल्ड कराया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश पर उक्त राशि भी पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।

दोनों मामलों में थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से *पीड़ितों की कुल 59,820 रुपये की रकम सुरक्षित वापस* कराई जा सकी, जिससे पुलिस की सक्रियता और साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण सामने आया है।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-* थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 मनीष सिंह,आ0 विवेक गिरी, म0आ0 मनीषा यादव थाना बरदह जनपद आजमगढ़