*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*प्रेस-नोट, दिनांक – 22.03.2026*
*थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*🔹मिशन शक्ति 5.0 के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*🔹बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी दबोचा गया*
*🔹रोडवेज बस स्टैंड से 18 वर्षीय अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*🔹महिला सुरक्षा अभियान के तहत सक्रिय कार्रवाई, अभियुक्त भेजा गया न्यायालय*

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

वादी द्वारा थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 20.03.2026 को समय लगभग 14:22 बजे अभियुक्त अंशू गुप्ता पुत्र स्व0 जितेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम नामदारपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।

उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण*
दिनांक 22.03.2026 को म0उ0नि0 शशि सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त को रोडवेज बस स्टैंड, थाना कोतवाली क्षेत्र से समय लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का विवरण*
अंशू गुप्ता पुत्र स्व0 जितेन्द्र गुप्ता निवासी – ग्राम नामदारपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ उम्र – लगभग 18 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 117/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
म0उ0नि0 शशि सिंह
हे0का0 धर्मेन्द्र चौधरी
(थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़)