*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – दीदारगंज,₹25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, दीदारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी व नकबजनी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 22.03.2026*
*थाना – दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 ₹25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, दीदारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*🔹 वाहन चोरी व नकबजनी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*🔹 सुघरपुर तिराहे से दबोचा गया वांछित अभियुक्त, लंबे समय से चल रहा था फरार*
*🔹 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत*

*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो वाहन चोरी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।
दिनांक 31.01.2026 को वादी प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण अपने भौतिक, आर्थिक एवं अन्य लाभ हेतु संगठित गिरोह बनाकर *वाहन चोरी एवं नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों* को अंजाम देते हैं। इनके कृत्यों से आम जनमानस में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है तथा लोग इनके विरुद्ध सूचना देने व न्यायालय में गवाही देने से भी डरते हैं।
उक्त आधार पर थाना दीदारगंज पर *मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986* पंजीकृत किया गया।
मामले में *अभियुक्त जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज* फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
दिनांक 22.03.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त जय कुमार गौतम सुघरपुर तिराहे के पास खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा इशारा करने पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए *समय लगभग 08:30 बजे हिरासत* पुलिस में लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी – ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 289/24 धारा 331(4), 305, 317(2) BNS थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 124/25 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 125/25 धारा 317(2) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 225/25 धारा 303(2), 317(2) BNS थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 19/26 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद अधिनियम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी का स्थान*
सुघरपुर तिराहा, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
• प्र0नि0 जयप्रकाश, उ0नि0 अनिल कुमार सिंह,हे0का0 तेरसू यादव (थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़)