*TV20 NEWS || AZAMGARH *थाना – सरायमीर, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक – 22.03.2026*
*थाना – सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹सरायमीर पुलिस की कार्रवाई, धोखाधड़ी प्रकरण में वांछित आरोपी दबोचा गया*
*🔹 कूटरचना कर भूमि हड़पने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा*
*🔹रोडवेज के पास से अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमे में चल रहा था फरार*
जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छलपूर्वक भूमि बैनामा कराने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
वादी द्वारा थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक साजिश के तहत ग्राम काटनपट्टी स्थित भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ीपूर्वक अपने नाम बैनामा करा लिया गया।
इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 474/2025 धारा 3(5), 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त नूर आजम पुत्र अबरार फरार चल रहा था।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 22.03.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा सरायमीर स्थित रोडवेज के पास से अभियुक्त नूर आजम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को मुकदमे के संबंध में अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
*अभियुक्त का विवरण*
नूर आजम पुत्र अबरार, निवासी – राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 474/2025 धारा 3(5), 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
उ0नि0 राजकुमार यादव
हे0का0 अजय पाण्डेय, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़





