*TV20 NEWS || AZAMGARH :रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले नामजद अभियुक्त प्रदुम्न को अहरौला पुलिस ने दबोचा*
*प्रेस – नोट*
*थाना – अहरौला, जनपद – आजमगढ़,*
*दिनांक – 23.03.2026*
🔹 *रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाले नामजद अभियुक्त प्रदुम्न को अहरौला पुलिस ने दबोचा*
🔹 *मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त आला जुर्म (लाठी) बरामद*
🔹 *गंभीर मारपीट की वारदात में फरार चल रहे अभियुक्त को खजुरी से अभयपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार*
🔹 *मामले में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी*
*आजमगढ़।* थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम अभयपुर में रास्ते में पाइप लगाने/निकालने के विवाद को लेकर हुई गंभीर मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमले के मामले में अहरौला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *आला जुर्म (लाठी) बरामद* की गई है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक *20.02.2026* को वादी *अनिल कुमार यादव पुत्र राम सेवक यादव निवासी ग्राम अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ* द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि विपक्षियों 01. शिवम यादव पुत्र राम विनय यादव 02. प्रदुम्न यादव पुत्र राम नवल यादव 03. किशन यादव पुत्र सतिराम यादव 04. अभिषेक यादव पुत्र शम्भू यादव 05.आकाश राजभर पुत्र भीम राजभर 06.राम विनय यादव पुत्र राम धारी यादव 07.रवि यादव पुत्र प्रमोद यादव 08. राम नवल यादव पुत्र रामधारी यादव निवासीगण ग्राम अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ द्वारा रास्ते में पाइप लगाने/निकालने के विवाद को लेकर प्रार्थी के परिजनों बड़ी मां धिराजी यादव, चचेरी बहन ऊषा यादव, जयहिन्द यादव व विपिन यादव को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे धिराजी यादव सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर *मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बी.एन.एस.* पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला द्वारा की जा रही थी, जिसमें अभियुक्त *प्रदुम्न यादव* उपरोक्त वांछित चल रहा था।
इसी क्रम में दिनांक *22.03.2026* को उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला मय हमराह हे0का0 सीताराम यादव द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त *प्रदुम्न यादव पुत्र राम नवल यादव निवासी ग्राम अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष* को *खजुरी से अभयपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया* के पास से *समय करीब 14:22 बजे* गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *आला जुर्म (लाठी)* बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. प्रदुम्न यादव पुत्र राम नवल यादव निवासी ग्राम अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोगः-*
01. मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बी.एन.एस. थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
*बरामदगीः-*
एक अदद आला जुर्म (लाठी)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
01. उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 सीताराम यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़





