*TV20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्रवाई*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 23.03.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।*

*🔹शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्रवाई*

*आजमगढ़ ।* महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सरायमीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.03.2026 को वादिनी मुकदमा थाना सरायमीर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी रणजीत पुत्र लालमन उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा बेहतर जीवन एवं मुम्बई में नौकरी दिलाने का लालच देता था। इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह हे0का0 अजय पाण्डेय द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गड़वा मोड़ (सरायमीर) मेन रोड से अभियुक्त रणजीत कुमार पुत्र लालमन निवासी सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे की जानकारी देते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा उसके परिजनों को भी सूचित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार यादव एवं हे0का0 अजय पाण्डेय थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 58/2026 धारा 69 बीएनएस थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.रणजीत कुमार पुत्र लालमन निवासी सिकहुला थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाले टीम-*
1. उ0नि0 राजकुमार यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 अजय पाण्डेय थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
👉 जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।