*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित*

*प्रेस नोट, दिनांक – 23.03.2026*
*जनपद – आजमगढ़*

*🔹मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित*

*🔹मीडिएशन के माध्यम से 01 प्रकरण में कराया गया समझौता*

*🔹बिखरे परिवारों को जोड़ने की दिशा में पुलिस की सार्थक पहल*

*आजमगढ़।* महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।
➡️बैठक में कुल 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 01 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। गहन काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत 01 प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। शेष प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर दोनों पक्षों को पुनः सुनवाई हेतु सूचित किया गया।
➡️समझौता किए गए प्रकरण में पति व ससुराल पक्ष द्वारा बच्ची के जन्म के उपरांत मारपीट, गाली-गलौज एवं घर से निकाल देने की शिकायत थी, जिसका सफल निस्तारण करते हुए परिवार को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में बिखरे हुए परिवारों को जोड़ने एवं पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
➡️इस अवसर पर काउंसलर डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, काउंसलर गिरीश सिंह पटेल, उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
*कुल समझौते – 01*
1. सुष्मिता पुत्री रामाश्रय यादव, निवासी रमनीपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।