*TV20 NEWS || AZAMGARH :मेंहनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 50% से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*संपूर्ण समाधान दिवस, तहसील मेंहनगर*
➡️आज दिनांक- 23.03.2026 को *तहसील मेंहनगर* में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *उप-जिलाधिकारी मेंहनगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश पाण्डेय* द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ *तहसील सगड़ी पर कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50% से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया* गया।
➡️ *शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई* जा रही है।
➡️कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।





