TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना- सिधारी, जनपद आजमगढ़ साइबर ठगी के मामले में 9,500 रुपये वापस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की सक्रियता से पीड़ित को राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की तत्पर कार्रवाई के चलते 9,500 रुपये की ठगी गई धनराशि वापस कराई गई।
घटना के अनुसार आवेदक अजय यादव पुत्र केदारनाथ यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ की पत्नी द्वारा ऑनलाइन लोन लेने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंककर्मी बताकर लोन प्रोसेसिंग के नाम पर कुल 9,500 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कराई गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
शिकायत मिलते ही थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में संबंधित खातों को ट्रेस कर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पूरी 9,500 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
पुलिस द्वारा पीड़ित को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in या नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः- उ0नि0 विधनेश वर्मा, उ0नि0 नितीश सिंह, का0 महेश कुमार, का0 पवन गुप्ता व म0का0 रीना यादव थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।