TV 20 NEWS || AZAMGARH : लोहिया जयंती व शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने रखे विचार

समाजवादी विचारक, चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह,सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया।
इस उपलक्ष में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि डॉ लोहिया के समाजवादी विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है साम्राज्यवादी मुल्क अमेरिका व उनके सहयोगी देश दुनिया की पूरी अर्थव्यवस्था अपने हाथ में लेकर जनता को गरीब बना रहे हैं।देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेड डील कर किसानों की कमर तोड़ दिया।
विधायक डॉ संग्राम यादव, अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर देश को आजाद करने के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने फांसी का फंदा चूमकर शहादत देकर अंग्रेजी दास्तान से देश को आजाद कराया था मोदी सरकार ने उन लोगों के सपनों को चकनाचूर कर दिया शहीदों का सपना था देश आजाद होगा हमारी सत्ता होगी सबको समानता का अधिकार मिलेगा लेकिन वर्तमान सरकार ने भाई-भाई में नफरत पैदा कर पूंजी पतियों को लूटने के लिए स्वतंत्र कर दिया है।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स.पा. के नेता व कार्यकर्ता डॉ लोहिया व शहीद ए आजम भगत सिंह के आदर्शो व सिद्धांतों को जनता को बताएं और जागरूक करें समाजवाद ही ऐसा सिद्धांत है जिसमें गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी अन्य सभी समस्याओं का समाधान होगा पूंजीवाद देश की जनता को गरीब बनाएगा आज दुनिया में अमेरिका व अन्य साम्राज्यवादी देश पूरी दुनिया की आर्थिक व्यवस्था अपने हाथ में लेकर भारत को आर्थिक गुलाम बना रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल, करुणा कांत मौर्य, देवनाथ साहु,राम प्यारे यादव, डॉ हरिराम सिंह यादव, राज नारायण यादव, वसीमुद्दीन शेख, डॉ धनराज यादव, संतोष कुमार गौतम, रणवीर चौहान, पूर्व प्रमुख सुशील आनंद, शशिकांत सरोज, इं अभिषेक यादव, प्रदीप यादव,हरिश्चंद्र यादव, आमिर अहमद, लल्हन चौहान, बृजेश यादव,प्रसीत कुमार यादव, द्रोपती पांडेय,सिंगारी गौतम, अनीता चौधरी, गुड्डी देवी शबनम खातून, रमेश शर्मा आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।