TV 20 NEWS || AZAMGARH :सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़, नितिका राजन ने जिला कारागार, आजमगढ़ का किया निरीक्षण
जनपद आजमगढ़ के थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।
➡️ उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.03.2026 को वादी अनूपचन्द पुत्र सेवक राम निवासी ग्राम हरखोरी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0132/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्यामजी यादव द्वारा की जा रही थी।
➡️ घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 श्यामजी यादव मय हमराह रजादेपुर चौराहे पर मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल से रजादेपुर की ओर आ रहे हैं तथा लूटा गया मोबाइल बेचने की फिराक में हैं।
➡️ सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा आनन्द विहार कालोनी मार्ग पर सघन घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाइकिल (UP 50 CV 6601) पर सवार दो व्यक्तियों को आते देखा गया, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया गया।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. शेषनाथ चौबे पुत्र स्व0 स्वामीनाथ चौबे निवासी ग्राम बरोही फत्तेहपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. सचिन कुमार पुत्र तिफानी राम निवासी ग्राम मार्हाकर्मनाथ पट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः-
➡️ एक अदद मोबाइल फोन (Samsung Galaxy A03)
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 0132/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
➡️ शेषनाथ चौबे के विरुद्ध पूर्व में चोरी/लूट से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं।
➡️ सचिन कुमार के विरुद्ध विभिन्न थानों पर लूट/चोरी से संबंधित कई अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्यामजी यादव, थाना जीयनपुर
2. हे0का0 राजेश कुमार
3. का0 अवधेश कुशवाहा
4. का0 अजय कुमार
5. का0 अक्षय प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़





