TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ मारपीट प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
➡ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा गया अभियुक्त
➡ अभियुक्त की निशानदेही पर आलाजुर्म डण्डा बरामद
घटना व गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–
अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2026 को वादी श्री हरि यादव पुत्र कुंजू यादव निवासी ग्राम मिश्रपुर सूरजा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पुत्र मोहित यादव (उम्र करीब 22 वर्ष) को बच्चों की आपसी रंजिश को लेकर गाँव के ही चन्द्रभूषण यादव, आकाश यादव व किशन यादव द्वारा लाठी व लोहे की रॉड से जान से मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 57/26 धारा 115(2)/109/110/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा भीमबर बाजार क्षेत्र में मौजूद रहते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिश्रपुर सूरजा स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास से अभियुक्त चन्द्रभूषण यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त डण्डे के बारे में बताया गया, जिसकी निशानदेही पर सरकारी ट्यूबेल के पीछे से एक अदद डण्डा (आलाजुर्म) बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1. चन्द्रभूषण यादव पुत्र कोमल यादव निवासी ग्राम मिश्रपुर सूरजा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण–
➡ 01 अदद डण्डा (आलाजुर्म)
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 57/2026 धारा 3(5)/115(2)/109/351(3) बीएनएस थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 संतोष कुमार पाठक, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. का0 अविनाश कुमार पटेल, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. का0 अजय कुमार पटेल, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़