*TV20 NEWS || AZAMGARH :नशीला पदार्थ रखने के मामले में आरोपी को सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 2 माह 15 दिन का कारावास व जुर्माना*
प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक- 25.03.2026 जनपद आजमगढ़
*”ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा नशीला पदार्थ रखने के आरोप में दोषी करार देते हुए 2 माह 15 दिवस के कारावास व 9000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना मुबारकपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें नसीला पदार्थ रखने के आरोप मे 01 अभियुक्त को 2 माह 15 दिवस के कारावास व 9000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक- 17.01.2009 को वादी मुकदमा उ0नि0 श्री राज बहादुर यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त नेहाल हासिम पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी इस्लामपुरा चिउटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 140 डायजापाम की गोली बरामद होना ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0-23/2009 धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमे उपरोक्त मे 5 गवाहो को परीक्षित कराया गया ।
➡ जिसके क्रम में आज दिनांक- 25.03.2026 को मा0 न्यायालय ASJ -3 जनपद आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नेहाल हासिम पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी इस्लामपुरा चिउटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए 2 माह 15 दिवस के कारावास व 9000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।





