TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद में अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट व आयुध अधिनियम में एक ऑटो से 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

जनपद में अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा संजरपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेराबंदी कर एनडीपीएस एक्ट व आयुध अधिनियम में एक ऑटो से 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 12.45 ग्राम अवैध हेरोइन, चापड़, चाकू व मस्तरा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 28.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर भुवनेश कुमार चौबे मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो वाहन से दो व्यक्ति खुटहना की ओर से संजरपुर बाजार की ओर आ रहे हैं, जिनके पास अवैध हेरोइन है तथा वे किसी आपराधिक घटना की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास करते पुलिस टीम द्वारा संजरपुर रेलवे क्रासिंग के निकट घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध ऑटो वाहन आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का संकेत दिया गया। चालक द्वारा वाहन भगाने का प्रयास किया गया, परंतु वाहन बंद हो गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः- 01. मो0 बेलाल पुत्र मो0 असलम निवासी अगसड़ा मुस्तफाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ 02.अतिकुर्रहमान पुत्र मो0 जहीर अंसारी निवासी अगसड़ा मुस्तफाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्तो के कब्जे से कुल 12.45 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। इसके अतिरिक्त ऑटो वाहन की तलाशी के दौरान चालक सीट के पास रखी एक बोरी से 04 अदद चापड़, 04 अदद चाकू तथा 02 अदद मस्तरा बरामद हुए। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त औजारों का प्रयोग अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को काटने में किया जाता था। अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय लगभग 01:05 बजे रात्रि में पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
01. मो0 बेलाल पुत्र मो0 असलम निवासी अगसड़ा मुस्तफाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
02. अतिकुर्रहमान पुत्र मो0 जहीर अंसारी निवासी अगसड़ा मुस्तफाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़

बरामदगी:-
01. अवैध हेरोइन 12.45 ग्राम
02. चार अदद चापड़
03. चार अदद चाकू
04. दो अदद मस्तरा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
01. प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
02. का0 आलोक शुक्ला, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
03. का0 सौरभ पाण्डेय, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।