TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 1,84,000/- रुपये पुलिस द्वारा वापस कराए गए — साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील

जनपद आजमगढ़ के निवासी श्री खालिद कफील खान पुत्र कफील अहमद, निवासी घर नं०-255, मोहल्ला रहमत नगर, हर्रा की चुंगी, निकट अक्सा अस्पताल, सदर आजमगढ़ के साथ दिनांक 02.12.2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी की घटना घटित हुई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को पी०एन०बी० बैंक का कर्मचारी बताते हुए आवेदक को फोन किया गया तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के नाम पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर आवेदक से बैंक खाते का विवरण प्राप्त कर लिया गया तथा मोबाइल में एक एपीके फाइल इंस्टॉल कराई गई, जिसके माध्यम से आवेदक के खाते से कई बार में लगभग 09 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना के संबंध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़ पर मु०अ०सं० 39/25 धारा 318(4), 319(2) BNS एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

बरामदगी का विवरणः-
विवेचना के दौरान NCRP पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को संबंधित खातों में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में आवेदक के खाते में 1,84,000/- रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। आवेदक द्वारा थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यवाही की सराहना की गई।

पुलिस टीमः-
01. पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक – देवेन्द्र प्रताप सिंह
02. का० – विशाल यादव

जनसामान्य हेतु साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव-
किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
बैंक कर्मचारी बनकर मांगी गई OTP, PIN, CVV या पासवर्ड की जानकारी कभी साझा न करें।
मोबाइल में किसी भी अज्ञात APK फाइल को इंस्टॉल न करें।
बैंक या सरकारी संस्था कभी फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगती।
किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहें।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
जनपद पुलिस आजमगढ़ की अपील
सभी नागरिक सतर्क रहें, जागरूक रहें और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।