जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा आज थाना मुबारकपुर में आयोजित थाना दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जमीन से सम्बंधित विवादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें।





