TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना- जहानागंज, जनपद- आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

• नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
• मोबाइल नम्बर के जरिए हुई पहचान, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
• पुलिस टीम ने अकबेलपुर तिराहे से अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय भेजा गया

दिनांक 18.01.2026 को वादिनी द्वारा थाना जहानागंज पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी लगभग 13 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नम्बर 91513xxxxxx के माध्यम से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त विशाल पुत्र देशराज निवासी नई बस्ती महरूपुर रावी अमनाबाद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद का नाम प्रकाश में आया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.03.2026 को उ0नि0 अजय निषाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे। सूचना प्राप्त हुई कि संबंधित मुकदमे का अभियुक्त अकबेलपुर तिराहे के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त विशाल पुत्र देशराज (उम्र करीब 20 वर्ष) को समय लगभग 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 17/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
विशाल पुत्र देशराज निवासी नई बस्ती महरूपुर रावी अमनाबाद थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 अजय निषाद
2. का0 अजय गौड़, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़