TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा जमीन खरीद–फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी एवं कूटरचना करने के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 12.03.2026 को वादी मुकदमा दीपक यादव पुत्र जोखन यादव निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरा खालसा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, हाल मुकाम ग्राम बघैला थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह ग्राम बघैला में मेडिकल स्टोर संचालित करता है। विगत लगभग 05 वर्षों से डॉ. सचिन यादव, सच्चिदानन्द यादव पुत्रगण विजय यादव तथा राजपाल यादव (जीजा सचिन यादव) एवं विजय यादव निवासीगण परेवा रूद्रपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ का उसके मेडिकल स्टोर पर आना-जाना था।

➡️उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को विश्वास में लेकर अपने ससुर की जमीन गाटा संख्या 545 व 596 (क्षेत्रफल लगभग 37 बिस्वा) को 30 लाख रुपये में बेचने की बात कही गयी। विश्वास में लेकर अभियुक्तगण द्वारा प्रार्थी से विभिन्न तिथियों में ₹15 लाख रुपये बैंक खाते में तथा ₹13 लाख रुपये नगद प्राप्त कर लिये गये। कुल ₹28 लाख रुपये प्राप्त करने के बाद भी अभियुक्तगण द्वारा जमीन का बैनामा नहीं किया गया तथा जानकारी करने पर पता चला कि उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गयी है।

➡️बाद में पंचायत के दौरान अभियुक्त विजय यादव द्वारा ₹28 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर हस्ताक्षर मेल न खाने के कारण वापस हो गया। पुनः एक अन्य चेक दिया गया, जो भी कूटरचित पाया गया। विरोध करने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।

गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 29.03.2026 को वादी मुकदमा द्वारा अभियुक्त सचिन यादव को भोपतपुर कल्यानपुर (रौनापार) चौक के पास देखकर यूपी-112 पर सूचना दी गयी। सूचना पर पीआरवी-7464 मौके पर पहुंची एवं अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर थाना बिलरियागंज लाया गया।
➡️दिनांक 30.03.2026 को समय लगभग 09:50 बजे अभियुक्त सचिन यादव को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 56/2026 धारा 318(4)/336/336(3)/338/340/352/351(3) BNS
थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
सचिन यादव पुत्र विजय कुमार यादव
निवासी ग्राम परेवा रूद्रपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़