TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ के पांडेचवर निवासी सुशांत सुजय ने उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2024 में *असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स* के रूप में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है .l
आजमगढ़ के पांडेचवर निवासी सुशांत सुजय ने उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2024 में *असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स* के रूप में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है .l
. सुशांत सुजय की माता -श्रीमती सुशीला(गृहणी) है जबकि पिता -श्री जयप्रकाश बेसिक शिक्षा परिषद आजमगढ़ के प्राथमिक विद्यालय, तोहफापुर,ब्लॉक – बिलरियागंज आजमगढ़ मे प्रधानाध्यापक है l चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर सुशांत सुजय है जबकि बड़ी बहन सुप्रिया एमएससी, बीएड के साथ लेक्चररशिप की तैयारी कर रहीं है / जब छोटी बहन सुष्मिता सनबीम वूमेन कॉलेज से M.Com एवं दिल्ली में रह कर CAT की तैयारी कर रहीं है एवं सबसे छोटा भाई रोहित हंशराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स कर रहें हैं l
सुशांत सुजय की प्रारंभिक शिक्षा राहुल संस्कृत्यायन स्कूल लक्षिरामपुर आजमगढ़ से, माध्यमिक शिक्षा चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजमगढ़ एवं स्नातक -शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ से संपन्न हुई l
इनके सफलता मे इनके माता -पिता व गुरुजनो का अमूल्य योगदान रहा l
सुशांत सुजय की सफलता में परिवारिक संरक्षक एवं सुशांत सुजय के पिताजी के वर्षों पुराने मित्र एवं मोटिवेशनल मेंटर श्री अजेंद्र राय का अमूल्य सहयोग रहा l
सुशांत सुजय की सफलता पर शिक्षक नेता रामकरण राय , उमाशंकर राय दुर्गेश उपाध्याय , मनीष ,सूरज राय , मुहम्मद हरीश एवं अनस , राजेश प्रमुख , लेखराज , सुशील पाल आदि मित्रजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है l
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2025 के मुख्य परीक्षा अभी जारी है और सुशांत प्रयागराज में उक्त मुख्य परीक्षा में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के प्रयास में हैl





