Azamgarh || नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति दिनाकं 31.03.2026
थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 19.03.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि वादिनी की नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0- 63/26 धारा 137(2), 87 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
दौराना विवेचना नीरज पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनेरीपुर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 31.03.26 को उ0नि0 लवकुश सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त नीरज पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनेरीपुर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर को धरवारा प्राइमरी स्कूल से समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त – नीरज पुत्र सुरेन्द्र निवासी मनेरीपुर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 19 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 लवकुश सोनकर व हे0का0 गोविन्द सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़ ।