TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– बिलरियागंज, जनपद– आजमगढ़ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️दिनांक 29.03.2026 को थाना बिलरियागंज क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष 6 माह) कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, जिसे रास्ते में अभियुक्त सहरेयार पुत्र शफकत निवासी मेहरा चाँदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया।

➡️इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 87/137(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण–
➡️दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 गिरिजेश यादव मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सहरेयार पुत्र शफकत को भीमबर पुलिया के पास से समय लगभग 10:25 बजे गिरफ्तार किया गया।

➡️गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 75/2026 धारा 87/137(2) BNS थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त–
🔹सहरेयार पुत्र शफकत निवासी मेहरा चाँदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
🔹सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष बिलरियागंज
🔹उ0नि0 गिरिजेश यादव
🔹का0 शिवम शर्मा
🔹का0 नरेन्द्र सिंह
थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़