TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– मुबारकपुर, जनपद– आजमगढ़ अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा अपने ही पिता पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️दिनांक 31.03.2026 को वादी बृजबिहारी पुत्र ज्ञानधारी निवासी ग्राम पिचरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी द्वारा अपने पिता ज्ञानधारी से जमीन अपने नाम लिखने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज किया गया तथा जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
➡️इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 125/26 धारा 109(1), 351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी का विवरण–
➡️दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा विवेचना के दौरान ग्राम पिचरी पहुंचने पर अभियुक्त गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी को वादी एवं उनके सहयोगियों द्वारा पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया गया।
➡️पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा पूछताछ के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही पर समय लगभग 12:41 बजे घटना में प्रयुक्त आलाजुर्म कुल्हाड़ी बरामद की गई।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 125/26 धारा 109(1), 351(3) BNS थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
🔹गोविन्द पुत्र ज्ञानधारी निवासी ग्राम पिचरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी–
🔹आलाजुर्म कुल्हाड़ी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
🔹उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह कर्मचारीगण
थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़





