TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना– मेंहनगर, जनपद– आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

🔹मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹पुलिस टीम द्वारा देवरिया मोड़ से गिरफ्तारी
🔹पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त विधिक कार्यवाही

आजमगढ़। थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️दिनांक 31.03.2026 को थाना मेंहनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 13 वर्ष) के साथ विपक्षी श्रीकान्त यादव पुत्र करिया यादव निवासी देवरिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 15.03.2026 को गलत नियत से शारीरिक छेड़खानी की गयी।
➡️इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 102/26 धारा 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में घटोत्तरी करते हुए धारा 9/10 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण–
➡️मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दिनांक 02.04.2026 को उ0नि0 आदिल खान मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त श्रीकान्त यादव को समय लगभग 10:55 बजे देवरिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
➡️गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 102/26 धारा 75 बीएनएस व 9/10 पॉक्सो एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
🔹श्रीकान्त यादव पुत्र करिया यादव निवासी देवरिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 42 वर्ष
आपराधिक इतिहास–
🔹मु0अ0सं0 23/2015 धारा 3/5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम (आरोप पत्र प्रेषित)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
🔹उ0नि0 आदिल खान
🔹हे0का0 शिवपूजन
🔹का0 अजय राय
थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़