आजमगढ़ 02 अप्रैल 2026/
जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के निर्देशानुसार न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में “पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस विषय” पर उपस्थित छात्र व छात्राओं को दैनिक जीवन मंे स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज में हो रहे समस्याओं के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देने व सुरक्षित वातारण के लिए जागरूक किया गया।
इसके साथ ही समस्त हेल्प लाइन नम्बर व उसकी उपयोगिता को विस्तार पूर्वक बताते हुए विभागीय योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस कार्यक्रम में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल आजमगढ के प्रधानाचार्य तुषार तिवारी व अन्य अध्यापकगण, वन स्टाॅप सेन्टर व हब फॉर एंपावरमेंट के कर्मचारी उपस्थित रही।





