कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़
Phone: 05462-246572(Call Center) 246398(Office) Email: adeo-aza@nic.in Website-www.azamgarh.nic.in/deoazamgarh/index.html or www.deoazamgarh.blogspot.com दिनांक- 02 अप्रैल, 2026
पत्र संख्या – 419
/ निर्वाचन – प्रेस विज्ञप्ति / 2026
प्रेस विज्ञप्ति
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक – 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण – 2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज दिनांक-02.04.2026 को जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार, आजमगढ़ में बैठक आयोजित की गई। जनपद आजमगढ़ में दिनांक – 06.01.2026 को आलेख्य प्रकाशन के समय 3147652 मतदाता थे। आलेख्य मतदाता सूची में 1719537 पुरूष, 1428063 महिला एवं 52 अन्य श्रेणी के मतदाता थे। आज दिनांक 02.04.2026 की स्थिति के अनुसार कुल 3362770 मतदाता दर्ज है, जिसमें 1829710 पुरूष मतदाता, 1533011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान 27.10.2025 से आज दिनांक- 02.04.2026 तक कुल 235833 फार्म-6 प्राप्त हुए है, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए 231576 फार्म स्वीकृत किये गये, 1213 फार्म – 6 अस्वीकृत किये गये । वर्तमान में 3044 फार्म – 6 नियत समयावधि में लम्बित है। इसी प्रकार इस अवधि में कुल 12867 फार्म – 7 प्राप्त हुए । अन्य जनपदों एवं प्रदेशों में निवासरत मतदाताओं द्वारा शिफ्टिंग के फार्म भरें गये थे, जिनके सापेक्ष जनपद आजमगढ़ की विधान सभाओं में फार्म-7 Auto Generate हुए, जिनको लेकर 20021 फार्म – 7 स्वीकृत हुए, 844 फार्म – 7 अस्वीकृत किये गये। वर्तमान में 128 फार्म-7 नियत समयावधि में लम्बित है । इसी दौरान 59573 फार्म – 8 प्राप्त हुए है, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए 57246 फार्म स्वीकृत किये गये, 1010 फार्म -8 अस्वीकृत किये गये। वर्तमान में 1317 फार्म -8 नियत समयावधि में लम्बित है ।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 में स्वयं या अपने माता / पिता / दादा / दादी / नाना / नानी / अभिभावक से डाटा मैपिंग नहीं कराने के 158627 प्रकरण तथा 609920 लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी श्रेणी के प्रकरण आये। इस प्रकार कुल 768547 नोटिस सुनवाई के लिए जारी किये गये। संबंधित विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा इन सभी प्रकरणों पर सुनवाई करके इनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया ।
जनपद आजमगढ़ के सभी सम्मानित मतदाताओ से अनुरोध है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में परिवर्द्धन, अपमार्जन एवं संशोधन हेतु क्रमशः फार्म – 6, 7 एवं 8 भरकर संबंधित विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 को होगा, जिसकी 01-01 प्रति हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को दिनांक – 10.04.2026 को निःशुल्क दी जायेगी तथा एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी ।
संख्या व दिनांक- उपरोक्त ।
प्रतिलिपि:- निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित
1.
2
(राहुल विश्वकर्मा)
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को सादर सूचनार्थ |
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदरा सादर अवलोकनार्थ ।





