TV 20 NEWS || AZAMGARH : विकासखंड सठियांव के अंबाडी पंचायत भवन में आयोजित फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष कैंप का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विकासखंड पल्हनी के प्राथमिक विद्यालय आजमपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद किया और उन्हें फार्मर रजिस्टर के माध्यम से डिजिटल पहचान और इसके विभिन्न लाभों के बारे में जानकारी दी।