TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ साइबर फ्रॉड के 1,19,852 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए

साइबर फ्रॉड के 1,19,852 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए

● घटना का संक्षिप्त विवरण
शिकायतकर्ता बबलू विश्वकर्मा पुत्र राजमन निवासी ग्राम कनेरी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 15.01.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा Auto Pay का पैसा रिफंड दिलाने के नाम पर उनके Union Bank of India के खाते से 1,19,852 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी। उक्त संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930/https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या/एकनॉलेजमेंट नम्बर 3310126001××××× है।

● रूपया वापसी का विवरण
उक्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ई-मेल के माध्यम से संपर्क स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता के खाते से निकाली गई 1,19,852 रुपये की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई।

● साइबर पुलिस टीम
उ0नि0 दयानन्द
का0 दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा
म0का0 पूजा पाण्डेय