TV 20 NEWS || AZAMGARH : भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिले में संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अजय कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिले में संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अजय कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत किया। इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
अजय कुमार यादव संगठन के एक सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ता रहे हैं। वे पूर्व में जिला कार्यालय मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा युवा मोर्चा में जिला मंत्री का दायित्व भी निभाते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा किउनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि अजय कुमार यादव अपने नए दायित्व का भी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अजय यादव ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर रतन गुप्ता, सत्य विजय राय,विशाल श्रीवास्तव ,मयंक श्रीवास्तव,सौरभ कुमार,धर्मवीर चौहान,अभिषेक गुप्ता,राज सिंह,संदीप राजभर,चंद्रहास राय आदि मौजूद रहे





