आजमगढ़: जिले के सभी विकास खंडों में आज आयोजित फार्मर रजिस्ट्री विशेष कैंप के तहत किसानों के पंजीकरण और डिजिटल पहचान की प्रगति की जिलाधिकारी ने प्रातः 6:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विकास खंडों में अधिकतम 3 पेंडेंसी वाले ग्रामों में नामित नोडल अधिकारी सुबह ही पहुँचकर किसानों के दस्तावेज़ों का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों को डिजिटल पहचान और लाभकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए और कोई भी किसान नामांकन से वंचित न रहे।
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मर रजिस्ट्री को सुलभ बनाना और प्रत्येक किसान को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
बैठक में संबंधित विकास खंड अधिकारी, कृषि अधिकारी और अन्य प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।





