TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ मारपीट/जानलेवा हमले के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 14.03.2026 को वादी रामनाथ गौड़ पुत्र रूपनारायण निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोप है कि विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर वादी की दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से लाठी व राड से मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 102/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस बनाम नामजद व अन्य अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 05.04.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह हे0का0 राममूरत यादव द्वारा क्षेत्र में गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जिलाजीत उर्फ दिल्लू उर्फ अजीत यादव पुत्र रामजतन यादव निवासी ग्राम ध्यानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को छितौनी तिराहा से समय करीब 11:00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के समय माननीय न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लाठी ग्राम कनैला स्थित वादी की दुकान के पीछे से बरामद की गई। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 102/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 117(2), 109(1), 3(5) बीएनएस थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
जिलाजीत उर्फ दिल्लू उर्फ अजीत यादव पुत्र रामजतन यादव निवासी ग्राम ध्यानीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी–
एक लाठी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार
2. हे0का0 राममूरत यादव
थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।





