राज्य स्तरीय 15 वर्षीय कबड्डी बालक चयन प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण
आगरा मण्डल ने वाराणसी मण्डल को पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय 15 वर्षीय बालक कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 03 से 04 अपै्रल, 2026 तक सुखदेव पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम, आजमगढ़ में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 मण्डलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्री विजय शंकर यादव पूर्व उपाध्यक्ष उ0प्र0 कुश्ती संघ एवं विशिष्ट अतिथि लालचन्द्र यादव द्वारा खिलाडियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। स्वागत के क्रम में श्री जयप्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ द्वारा मुख्य अतिथि बैच व माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। श्री जयप्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ द्वारा आये हुए मुख्य अतिथि एवं समस्त खेल प्रेमियों को स्वागत किया।प्रतियोगिता का परिणाम-
आजका पहला मैच- आगरा मण्डल बनाम अयोध्या मण्डल के बीच खेला गया जिसमें आगरा मण्डल ने अयोध्या मण्डल 34-14 के अन्तर से पराजित किया।
दूसरा मैच- लखनऊ मण्डल बनाम झांसी मण्डल के बीच खेला गया जिसमें झांसी मण्डल ने लखनऊ मण्डल को 52-23 के अन्तर से पराजित किया।
तीसरा मैच- आजमगढ़ मण्डल बनाम आगरा मण्डल के बीच खेला गया जिसमें आजमगढ़ मण्डल ने आजमगढ़ मण्डल को 41-13 से पराजित किया।
चौथा मैच- वाराणसी मण्डल बनाम झांसी मण्डल के बीच खेला गया जिसमेे वाराणसी मण्डल ने झांसी मण्डल को 33-32 के अन्तर पराजित किया।
पाचवॉ मैच- देवी पाटन गोण्डा बनाम लखनऊ के बीच खेला गया जिसमे देवी पाटन गोण्डा ने लखनऊ को 30-24 से पराजित किया।
पहला सेमी फाइनल मैच- वाराणसी मण्डल बनाम आजमगढ़ मण्डल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने आजमगढ़ मण्डल को 30-13 के अन्तर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफइानल मैच- झांसी मण्डल बनाम आगरा मण्डल के बीच खेला गया जिसमें आगरा ने झासी मण्डल को 41-19 के अन्तर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच- वाराणसी मण्डल बनाम आगरा मण्डल के बीच खेला गया जिसमें आगरा मण्डल ने वाराणसी मण्डल को 18-13 के अन्तर से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री शमीम अहमद क्रीड़ाधिकारी अमेठ/चयन समिति सदस्य कबड्डी, श्री मो अकरम ज्वाइन्ट सचिव उ0प्र0 कबड्डी संघ, श्री एहसन मास्टर, माया प्रसाद राय अध्यक्ष/सचिव जिला कबड्डी संघ आजमगढ़, कु0 गुडिया, श्रवण यादव, कमलेश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।





