*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद आजमगढ़ (रूट डायवर्जन) मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन लागू
🔹मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन लागू
🔹निर्धारित मार्गों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
कृपया आमजन को अवगत कराया जाता है कि दिनांक 06.04.2026 को प्रस्तावित मा0 मुख्यमंत्री जी के जनपद आजमगढ़ आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कन्धरापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मीरिया रेहड़ा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्नलिखित डायवर्जन लागू किया गया है—
➡ सेहदा अण्डरपास से बिलरियागंज की ओर जाने वाले सभी छोटे/बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
वैकल्पिक मार्ग: सेहदा अण्डरपास से भँवरनाथ चौराहा होते हुए जुनैदगंज चौराहा के रास्ते बिलरियागंज की ओर आवागमन करेंगे।
➡ बिलरियागंज चौराहा से सेहदा अण्डरपास की ओर जाने वाले सभी छोटे/बड़े वाहन सियराहा तिराहा से आगे नहीं जाएंगे।
वैकल्पिक मार्ग: बिलरियागंज चौराहा से जुनैदगंज चौराहा एवं भँवरनाथ चौराहा होते हुए सेहदा अण्डरपास की ओर आवागमन करेंगे।
⏰ यह यातायात व्यवस्था दिनांक 06.04.2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
जनपदवासियों से अनुरोध है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रभारी यातायात
आजमगढ़





