TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण अभियान 2026 प्रारंभ

आजमगढ़ – जनपद आजमगढ़ जनपद के भाजपा नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाअभियान 2026- मंगलम मैरैज हॉल, सिधारी आजमगढ़ में आरंभ हुआ, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान, कार्यशाला का शुभारंभ गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया, पूर्व सांसद डा0 संतोष कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय एवं सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,श्रीमती माला द्विवेदी जी उपस्थित रही, मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में भाजपा के इतिहास व विकास पर चर्चा की गई, मुख्य अतिथि ने कार्यकर्त्ताओ को वैचारिक दृढता एकात्म मानववाद और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुचाने का मंत्र दिया उन्होंने कहा कार्यकर्त्ताओं की ऊर्जा ही भाजपा की ताकत है, उन्होंने कहा यह महा अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त अनुशासित और सेवा भाव से ओतप्रोत बनाने का महत्वपूर्ण साधन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्मक और मानववाद की विचारधारा आज के समय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंन्हा ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन वर्ग प्रभारी पूनम सिंह ने किया एवं कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुमार सिंह ने किया, प्रशिक्षण अभियान में उपस्थित हवलदार सिंह,अवनीशमिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह जानू, डा0 श्याम नारायण सिंह, अजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह,दिवाकर सिंह, ऋतिक जायसवाल, योगेंद्र यादव, नीरज सिंह, विभव उपाध्याय ,अमित मेहता, बबीता जसरासरिया, आदि भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित होकर रात्रि प्रवास भी किया,

भवदीय
जितेंद्र राय
सह मीडिया प्रभारी भाजपा आजमगढ़ – मो0 8574391520