TV 20 NEWS || AZAMGARH : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय, आजमगढ़ पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत राव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भा.ज.पा. के लोग दमन, अत्याचार कर बेइमानी व आयोग का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ना चाहती है उत्तर प्रदेश की जनता उनकी साजिश को नाकाम कर देगी उन्होंने पदाधिकारी से कहा कि बूथ प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों को तैयार कर अपने-अपने बूथों की रक्षा कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल 2026 को सेक्टर वार भब्य आयोजन कर, भब्य तरीके से मनाई जाएगी।
उसमें पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी भाग लेकर बाबा साहब के द्वारा राष्ट्र के प्रति सेवाओं तथा संविधान निर्माण के समय किए गए संकल्प पर चर्चा करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संचित,पीड़ित समाज को जागरुक करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।
कार्यक्रम लगातार 15 दिन तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम को विधायक गण- अखिलेश यादव, नफीस अहमद,बेचई सरोज,पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने संबोधित किया।
बैठक में डॉ हरिराम सिंह यादव, वर्मन यादव, जयराम सिंह पटेल, रामप्यारे यादव, राज नारायण यादव राम आसरे चौहान, सोमनाथ यादव, अशोक यादव भोला, देवनाथ साहु, जी.एस. प्रियदर्शी,रणवीर चौहान, राम बुझारत यादव,संतोष कुमार गौतम, सुशील आनंद, गौरव यादव,जगदीश प्रसाद, सिंगारी गौतम, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, हंसराज यादव, रामानुज सिंह, इं लालचंद यादव, कमलेश यादव,विवेक सिंह, आशीष यादव,दुर्गेश यादव, इं अभिषेक यादव,आशुतोष चौधरी आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।





