TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद आजमगढ़ के ग्राम मिरिया रेहड़ा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तारीकरण के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ किया गया।

यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सहकार से समृद्धि का यह मॉडल ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का आधार बनेगा।