*TV 20 NEWS || AZAMGARH :फेक ई-चालान ऐप डाउनलोड करने से हुआ मोबाइल हैक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते साइबर फ्रॉड के कुल 15,200/- रुपये आवेदक/पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। *

आवेदक निलेश यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी बैठोली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत की गई कि अज्ञात नंबर से प्राप्त फर्जी ई-चालान एप डाउनलोड करने पर उनका मोबाइल हैक हो गया, जिससे उनके खाते से 15,200/- रुपये कट गए। इस संबंध में तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर फोन करके साइबर शिकायत दर्ज करायी गयी।

कार्यवाही/रुपये वापस कराना—
उक्त शिकायत पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर पीड़ित के खाते में 15,200/- रुपये वापस कराए गए।

जनजागरूकता—
पुलिस द्वारा आवेदक को जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक/एप को डाउनलोड न करें, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

पुलिस टीम—
01. उ0नि0 विधनेश वर्मा, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
02. म0का0 रीना यादव, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।