TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ फरार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई
फरार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई
🔹हत्या के मामले में सहअभियुक्त, गिरफ्तारी से बचने पर न्यायालय के आदेश से की गई कार्रवाई
➡️ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 637/2025 धारा 103(1)/61(2)क बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त आजम पुत्र अलीम निवासी दाऊदपुर बागखालीस थाना जीयनपुर की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई, किन्तु अभियुक्त न तो गिरफ्तार हो सका और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
➡️ उक्त परिस्थितियों में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश दिनांक 04.04.2026 के अनुपालन में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। नियमानुसार अभियुक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी के माध्यम से उद्घोषणा कराई गई तथा गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए।
➡️ उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त हत्या के मामले में सहअभियुक्त है एवं लगातार फरार चल रहा है।
👉 फरार एवं आपराधिक कृत्यों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।





