TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 18,000/- रुपये कराए गए वापस
🔹साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 18,000/- रुपये कराए गए वापस
🔹ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
🔹साइबर फ्रॉड के तरीकों से सावधान रहें,
आजमगढ़। जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के 18,000/- रुपये वापस कराए गए।
➡️ पूर्व की घटना—
आवेदक विकास पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम सेमरी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 28.03.2026 को अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर ब्लैकमेल किया गया कि वह ऑनलाइन आपत्तिजनक वीडियो देखता है और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डर के कारण आवेदक द्वारा 18,000/- रुपये संबंधित फ्रॉडर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में आवेदक द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
➡️ रुपये वापसी की कार्रवाई—
शिकायत पर उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय द्वारा जांच कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक के खाते से ट्रांसफर हुए 18,000/- रुपये नियमानुसार वापस कराए गए।
➡️ साइबर फ्रॉड के प्रमुख तरीके—
* फर्जी कॉल/मैसेज के माध्यम से डराकर या लालच देकर पैसा मांगना
* फर्जी लिंक/एप डाउनलोड कराकर मोबाइल या बैंक डिटेल हैक करना
* केवाईसी अपडेट, लॉटरी, इनाम, जॉब ऑफर आदि के नाम पर ठगी
* सोशल मीडिया/ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एडवांस भुगतान लेकर धोखाधड़ी
➡️ बचाव के उपाय—
* किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर विश्वास न करें
* ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी से साझा न करें
* किसी भी संदिग्ध लिंक/एप को डाउनलोड न करें
* पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें
* साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें
➡️ पुलिस टीम—
उ0नि0 लोकेशमणि, उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय, म0का0 अमृता यादव, का0 अमित कुमार यादव, का0 किशन मिश्रा, थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
👉 साइबर अपराधों के प्रति सजग रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।





