TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 21,500/- रुपये कराए गए वापस
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 21,500/- रुपये कराए गए वापस
🔹 ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर की गई ठगी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
➡️ घटना का विवरण—
आवेदक विवेक चौधरी पुत्र रामनयन चौधरी निवासी चौबाना थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को अज्ञात कॉलर द्वारा स्वयं को साइबर पुलिस अधिकारी बताते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर आरोप लगाया गया कि वह आपत्तिजनक वेबसाइट देखते हैं तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। भयभीत होकर आवेदक द्वारा जल्दबाजी में 21,500/- रुपये संबंधित खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ, जिस पर साइबर शिकायत संख्या 33109250128260 दर्ज कराई गई।
➡️ रुपये वापसी की कार्रवाई—
उक्त शिकायत पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर पीड़ित के खाते में 21,500/- रुपये वापस कराए गए।
➡️ जनजागरूकता—
पुलिस द्वारा आवेदक को जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें तथा ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी भ्रामक बातों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
➡️ पुलिस टीम—
01. उ0नि0 विधनेश वर्मा, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
02. म0का0 रीना यादव, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
👉 साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।





