*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मनायी गयी राहुल सांकृत्यायन जयंती किया गया मूर्ति पर माल्यार्पण*

आजमगढ़।महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर नेहा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट नेहरू हाल तिराहे पर स्थित राहुल जी के मूर्ति पर नगर के साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने माल्यार्पण किया ।
      इस अवसर पर अपने संबोधन में कवि और समाजसेवी पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने राहुल जी के व्यक्तित्त्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि राहुल सांकृत्यायन सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और घुमक्कड़ी प्रवृत्ति के महापुरुष थे।उन्होंने हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में अनेक पुस्तक लिखकर साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया।
       कवि और साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने राहुल जी को साम्यवादी चिंतक बताते हुए कहा कि वे एक यात्राकार , इतिहासविद, तत्वानवेषी और युगप्रवर्तनकार साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं ।
        कार्यक्रम संयोजक रवि कुमार  जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए राहुल जी को नमन किया। मौके पर हिंदी ऊर्दू साहित्य मंच के अध्यक्ष ताज आजमी , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री शशिप्रकाश राय ,दीपक जायसवाल, छोटेलाल यादव , गोलू जायसवाल आदि रहे।
दिनांक-9/4/2026
   भवदीय
(पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुंदन) (रविकुमार जायसवाल)