*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा इस बड़ी कार्रवाई को कृपया सभी समाचार पत्र प्रमुखता से प्रकाशित करने का कष्ट करें*

आज़मगढ़ डेंटल कॉलेज ने विश्व ओरल हेल्थ डे की निरंतरता में निकाली रैली
आज़मगढ़, 09 अप्रैल 2026: विश्व ओरल हेल्थ डे जो प्रतिवर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है, की निरंतरता में उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ स्थित डेंटल कॉलेज ने आज “A Happy Mouth is a Happy Life” थीम पर “ओरल हेल्थ अवेयरनेस” रैली का आयोजन किया। प्राचार्या डॉ. अरुणा दास के पर्यवेक्षण में कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, गैर-शिक्षक स्टाफ, बीडीएस स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली शहर की प्रमुख सड़कों पर निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने मुख स्वास्थ्य के महत्व, नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और डेंटल चेकअप के संदेशों सहित “खुशहाल मुंह, खुशहाल जीवन” के प्लेकार्ड लहराए। डॉ. अरुणा दास ने कहा, “विश्व ओरल हेल्थ डे की भावना को जीवंत रखते हुए यह रैली आमजन को जागरूक करने का प्रयास है। मुख स्वास्थ्य ही समग्र सुख का आधार है।”
कॉलेज प्रशासन ने सभी को दैनिक ओरल हेल्थ का संकल्प दिलाया। यह आयोजन स्थानीय निवासियों में व्यापक जागरूकता फैलाने वाला साबित हुआ।