





आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जनपद आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के तहत बड़सरा खालसा (पोस्ट-कोईनहा, कप्तानगंज) स्थित हेलिपैड पर आगमन हुआ।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलिपैड पर उतरा, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.