*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 20.11.2025 को वादी द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित सूचना दी गई कि उसके परिजन को गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है, जिसमें नामजद अभियुक्तों अजीत यादव पुत्र जयनरायन यादव, गुलशन यादव पुत्र निक्कू यादव का संलिप्तता होना बताया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 553/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजीत यादव पुत्र जयनरायन यादव निवासी भदसार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 23 वर्ष को दिनांक 08.04.2026 को समय 20:15 बजे स्थान बिलारमऊ से हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
01. अजीत यादव पुत्र जयनरायन यादव निवासी ग्राम भदसार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग–
01. मु0अ0सं0 553/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
01. उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
02. का0 अनुपम सिंह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
03. म0का0 सपना तिवारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।





