*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, फर्जी साइबर अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल बरामद*

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन  व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा  क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन मे थाना साइबर क्राइम आजमगढ़  की  टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई |
घटना व गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.01.2025 को वादी मुकदमा श्री नागेन्द्र मिश्र पुत्र स्व श्री हरिनरायण मिश्र ग्राम झोटीपुर पोस्ट महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के मोबाइल पर राजेश मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा फोन करके खुद को साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर प्रार्थी के ऊपर मनी लाड्रिंग की FIR दर्ज होना बताया । वादी मुकदमा को गिरफ्तारी का भय दिखाकर डरा धमकाकर व मामले का निस्तारण कराने के नाम पर 3487998/- रूपये भिन्न भिन्न खातो में जमा करा लिया गया ।     उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा नागेन्द्र मिश्रा उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र देकर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 318(4), 319(2), 204, 351(4)  BNS  व  66C, 66D IT ACT पंजीकृत कराया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 337, 338 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा प्रकाश मे आये अभियुक्तगण  कौशिक सरवैया व भगीरथ सिंह जाला को पूर्व मे साइबर थाना टीम द्वारा दिनांक 21.06.2025 को गिरफ्तार किया गया । तत्पश्चात विवेचना से अभियुक्त आदिल हुसैन पुत्र इमामुल हक निवासी 22 परसा उर्फ अगलहवा गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया । जिसको साइबर थाना टीम द्वारा दिनांक 8.4.2026 को जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया ।
अपराध का तरीका (Modus Operandi)
अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ साइबर फ्राड मे संलिप्त था । साइबर फ्राड का पैसा अपने खाते मे मंगाकर यूपीआई के माध्यम से अपने साथियों के खाते मे ट्रान्सफर कर देता था जिनसे कैश निकलवाकर लाभ प्राप्त कर लेता है ।  फ्राड का पैसा मंगाने के लिए खातों को उपलब्ध कराता था ।
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम (01)
1. आदिल हुसैन पुत्र इमामुल हक निवासी 22 परसा उर्फ अगलहवा गोरखपुर उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी
कार्यवाही में निम्न माल बरामद हुआ—
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
01 अदद मोबाइल फोन (Android )
कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम
म0नि0 विभा पाण्डेय थाना साइबर क्राइम
उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद यादव थाना साइबर क्राइम
का0 एजाज खान
का0 सभाजीत मौर्य
का0 विकास कुमार
का0 महिपाल यादव (चालक)