*TV 20 NEWS || AZAMGARH :औषधि निरीक्षक द्वारा जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर 06 औषधि प्रतिष्ठानों को 10 दिन के लिए क्रय विक्रय पर लगायी रोक
आजमगढ़ 09 अप्रैल 2026/
औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में संचालित निम्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण औषधि निरीक्षक आजमगढ़ द्वारा किया गया था। जॉच के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों पर पायी गयी कमियों के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के द्वारा माह मार्च-2026 में निम्नलिखित औषधि प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलम्बित किया गया है। 01. मेसर्स द चार्विक फार्मा, म0सं0-25, दलसिंगार नगर, सदर जनपद-आजमगढ़ 10 दिन के लिए। 02. मेसर्स श्री संकट मोचन फार्मास्यूटिकल्स, जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 03. मेसर्स माँ सरस्वती मेडिकल एजेंसी, खसरा नं0-12, जगदीशपुर, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 04. मेसर्स ए टू जेड मेडिकल हाल, नियर सी0एच0सी0 परशुरामपुर, कलमोचीपुर, जमालपुर, जनपद-आजमगढ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 05. मेसर्स ए0बी0 मेडिकल स्टोर, भरतपुर खुर्द, अतरौलिया, जनपद-आजमगढ़ को अग्रिम आदेश तक के लिए। 06. मेसर्स भागीरथी फार्मेसी, 907 लाल डिग्गी, बंधा रोड, एलवल, सदर, जनपद-आजमगढ को 10 दिन के लिए क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए निलम्बित किया गया है।





