TV 20 NEWS || AZAMGARH :शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर लम्बित डाटा को 16 अप्रैल 2026 के पूर्व पात्र होने की दशा में अग्रसारित करें

आजमगढ़ 10 अप्रैल 2026/

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने जनपद के समस्त अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओ को अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुसार अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन को संस्था स्तर से अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित है। शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन पर अभी तक 363 डाटा लम्बित है।

उक्त के क्रम जनपद के समस्त अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि लॉगिन पर लम्बित डाटा को अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 के पूर्व पात्र होने की दशा में अग्रसारित एवं अपात्र की दशा में निरस्त करते हुए शत् प्रतिशत कार्यवाही करना सुनिश्चत करें।