TV 20 NEWS || AZAMGARH :अतरौलिया स्थित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक दिव्यांग व सामान्य छात्र-छात्रा प्रवेश हेतु करें आवेदन
आजमगढ़ 10 अप्रैल 2026/
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र०, लखनऊ द्वारा जनपद आजमगढ के अतरौलिया ब्लाक में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर, अतरौलिया, आजमगढ़ संचालित है। विद्यालय में कक्षा 06 से 12 तक विभिन्न प्रकार के दिव्यांग (दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित) छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त सामान्य छात्र-छात्राओं को भी एक साथ शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रारम्भ हो चुका है तथा कक्षा-06 से लेकर कक्षा-11 तक के छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जा रहा है। विद्यालय में 560 छात्र-छात्राओं की क्षमता है, जिसमें 50 प्रतिशत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित है। विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क है, यहां किसी भी प्रकार का फीस नहीं लिया जाता है।
प्रवेश/जानकारी हेतु निम्न मो०न० पर सम्र्पक किया जा सकता है
1-श्री दिवान गौहर खां/प्रभारी प्रधानाचार्य, समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, अतरौलिया. आजमगढ़। मो0न0-8791353899
2-श्री अजय कुमार मौर्य/सहा० अध्यापक, समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, अतरौलिया, आजमगढ। मो0न0-7380440174
प्रवेश हेतु आवश्यक प्रपत्र-
1- मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत 40 प्रतिशन या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
2-आधार कार्ड (बच्चे व माता पिता का)
3-जाती, आय व निवास प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा निर्गत)
4- यदि छात्रा किसी विद्यालय में अध्ययनरत है तो उस विद्यालय का अंक प्रमाण पत्र (र्माक शीट एवं टी०सी०)





