TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पिचरी गेट से पुलिस ने दबोचा

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पिचरी गेट से पुलिस ने दबोचा
🔹पैसे का लालच देकर घटना को दिया था अंजाम, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
🔹त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़। जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
➡️घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 09.04.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त सबीउल हसन उर्फ बफाती पुत्र मो0 यहिया द्वारा एक नाबालिग को पैसे का लालच देकर उसके साथ गलत कार्य करने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
➡️गिरफ्तारी का विवरण—
दिनांक 10.04.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पिचरी गेट से अभियुक्त सबीउल हसन उर्फ बफाती पुत्र मो0 यहिया निवासी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11:15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
➡️अभियुक्त का विवरण—
सबीउल हसन उर्फ बफाती पुत्र मो0 यहिया निवासी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
➡️आपराधिक इतिहास—
मु0अ0सं0 137/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
➡️पुलिस टीम—
व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
👉 महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।