TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ छेड़छाड़ व धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बोगरिया बाजार से पुलिस ने दबोचा
छेड़छाड़ व धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बोगरिया बाजार से पुलिस ने दबोचा
🔹महिला के साथ अभद्रता व मारपीट कर दी थी जान से मारने की धमकी
🔹पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को लिया गया हिरासत में
आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा छेड़छाड़ व धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
➡️घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 17.03.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त अश्वनी कुमार गौतम पुत्र शिवकुमार द्वारा दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 02 बजे दिन में घर में घुसकर एक महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 74/352/351(3)/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। बाद में प्रकरण में धारा 64/123 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
➡️गिरफ्तारी का विवरण—
दिनांक 09.04.2026 को उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बोगरिया बाजार से अभियुक्त अश्वनी कुमार पुत्र शिवकुमार को समय करीब 14:25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
➡️अभियुक्त का विवरण—
अश्वनी कुमार पुत्र शिवकुमार
➡️पुलिस टीम—
उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह मय हमराह हे0का0 नागेश्वर लाल, थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
👉 महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।





