दिनांक 10.04.2026 को आवेदिका प्रभावती पत्नी स्व0 रामनिहोर निवासी ग्राम भरौली थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 09.04.2026 को समय करीब 07:00 बजे सायं आरोपियों द्वारा उनके पुत्र रोशन कुमार (उम्र करीब 28 वर्ष) को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गयी, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं तथा सिर व मुंह से रक्तस्राव होने लगा। घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु सीएचसी रानीपुर से सदर अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 3(5), 105, 127(2) BNS व 3(2)V SC/ST एक्ट बनाम 1. राजू निषाद पुत्र खोभारी, 2. मुंद्रिका देवी पत्नी राजू निषाद, 3. राज निषाद पुत्र राजू निषाद (बाल अपचारी) व 4. खोभारी निषाद पुत्र कुबेर निषाद, निवासीगण ग्राम पियरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त मुंद्रिका देवी व खोभारी निषाद को दिनांक 10.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह जनपद मऊ में निरुद्ध किया गया है। मुख्य अभियुक्त राजू निषाद घटना के पश्चात से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।
घटना का विवरण (मुठभेड़)-
दिनांक 11.04.2026 को थानाध्यक्ष जयप्रकाश मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश में देउरपुर-महराजगंज तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना कप्तानगंज के मु0अ0सं0 101/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू निषाद जफरामऊ बाग स्थित एक खण्डहरनुमा मकान में छिपा हुआ है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी में संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित कर आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, किन्तु अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजू निषाद पुत्र खोभारी निवासी ग्राम पियरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उपचार हेतु सीएचसी रानीपुर (कोयलसा) भेजा गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त राजू निषाद द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया तथा बताया कि विवाद के दौरान मारपीट की गयी थी, जिसमें घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 103/2026 धारा- 109(1) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 02. मु0अ0सं0 101/2026 धारा- 3(5), 105, 127(2) BNS व 3(2)V SC/ST Act थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
अभियुक्त का विवरण-
01. राजू निषाद पुत्र खोभारी निषाद निवासी ग्राम पियरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष
पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष जयप्रकाश, उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह, उ0नि0 प्रिंस मिश्रा, उ0नि0 राजमणि भारती सहित पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए गिरफ्तारी की गयी।





